महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आज से, पांच दिवसीय आयोजन में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आज से, पांच दिवसीय आयोजन में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च । महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का आयोजन कल 27 मार्च से शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय इस आयोजन के लिए सकल श्री जैन संघ के अध्य्क्ष विनय डड्ढा, उपाध्यक्ष अशोक झांझरी, सचिव अजय सिंगी एवं कोषाध्यक्ष खुशालचंद पारख की उपस्तिथि में गत दिवस हुई एक बैठक में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से मिश्रीलाल गोलछा को संयोजक,विजय कांकरिया को सहसंयोजक, नरेश बैद को उपाध्यक्ष, गौतम बाफना को सचिव,अतिन जैन को सहसचिव और सीए ऋषभ नाहटा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


आयोजन समिति द्वारा 27 से 31 मार्च तक चलने वाले इस पांच दिवसीय वृहद कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इन कार्यक्रमों के तहत कल 27 मार्च को वीरसंदेश यात्रा सुबह 6 बजे वर्धमान नगर से निकलेगी।

सुबह 10 बजे से जैन बगीचे के नये हॉल में धार्मिक क्रिकेट (League Match) का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तेरापंथ भवन, रामाधीन मार्ग में वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण,दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय ज्ञानाचार की साधना,सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक जैन स्थानक भवन, सदर बाज़ार में वीर मेला ( Exhibition), रात्रि 7:30 बजे से जैन बगीचे में धार्मिक क्रिकेट (Semifinal & Final) होगा।
दूसरे दिन 28 मार्च को महावीर सनसिटी से सुबह 6:00 बजे वीर संदेश यात्रा निकलेगी।

सुबह 8:30 बजे से 9:30 तक दर्शनाचार की साधना एवं वीर स्तुति का आयोजन नए स्थानक भवन बसंतपुर थाना के बाजू होगा।

सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ज्ञान बल्लभ उपाश्रय भवन जैन बगीचे में गहुँली प्रतियोगिता होगी। दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक पेण्ड्री स्थित अस्पताल में वीर प्रसादम का आयोजन होगा तथा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक वीर प्रसादम तथा शरबत वितरण का कार्यक्रम होगा।

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक नागपुर की श्रीमती नीरज जैन की कुकिंग क्लासेस का आयोजन जैन बगीचे के नए हाल में होगा। शाम 7:30 बजे से जैन बगीचे में म्यूजिकल हाउजी तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम होगा।


तीसरे दिन 29 मार्च को सुबह 6:00 श्री दिगंबर जैन मंदिर से सद भावना दौड़ का आयोजन होगा। सुबह 8:30 बजे से समता भवन में चरित्राचार की साधना होगी। दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन गुरुद्वारा चौक में होगा। दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक वीर प्रसादम एवं शरबत वितरण का आयोजन जैन स्थानक भवन सदर बाजार में होगा।

दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में किड्स कार्निवल और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुबह 10:00 से 11 :30 बजे तक महावीर कल्प वृक्ष जिनालय में भगवान महावीर पंचकल्याणक पूजा होगी।

शाम 4:00 से 6:00 बजे तक महावीर वृद्धआश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम होगा। चौथे दिन 30 मार्च सोमवार को सुबह 6:00 जीव दया यात्रा वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार से प्रारंभ होगी। सुबह 8:45 से 9:45 तक नए हाल जैन बगीचे में सामूहिक नवकार जाप होगा। दोपहर 12:15 बजे तपाचार की साधना नेम भवन जैन बगीचे में होगी।

दोपहर 12 : 15 बजे से 2:00 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन दिल्ली दरवाजा पोस्ट ऑफिस चौक के पास होगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन होगा। शाम 7:00 बजे से जैन बगीचे में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।


महोत्सव के अंतिम दिन 31 मार्च मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जैन बगीचे से समस्त संघों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के सामने से बरगोडा निकाला जाएगा जो नगर भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में स्वामी वात्सल्य का आयोजन सुबह 11:30 बजे से जैन बगीचे में किया जाएगा। इसी दिन यहां प्रातः 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शरबत वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

कल्पवृक्ष जिनालय में शाम 6:00 बजे महावीर स्वामी जी की आरती होगी और शाम 7:00 से जैन बगीचे में भक्ति संध्या का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने इस अवसर पर सभी साधार्मिक बंधुओ से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित की अपील की है।

Chhattisgarh