रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 26 मार्च।
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 28/3 दिन शनिवार को सुबह 6 बजे सनसिटी निर्माणधीन मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी निर्माणाधीन मंदिर परिसर में श्री कुशाल चंद कोठारी द्वारा झंडा फहराया जाएगा तत्पश्चात प्रभात फेरी A black एनएक्स होते हुए सनसिटी के BCD ब्लॉक में भ्रमण करेगी सनसिटी परिवार द्वारा जगह जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया जाएगा
सनसिटी के अध्यक्ष आनंद चोपड़ा व महावीर जन्म कल्याण समिति के सयोजक मिश्री गोलछा ने सकल जैन समाज व सनसिटी परिवार से प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है प्रभात फेरी में ड्रेस कोड पुरुष सफेद महिलाए लाल रखा गया है। प्रभात फेरी के बाद नवकासी की व्यवस्था रखी गई है।
सनसिटी सोसाइटी के चेयर मेन विनोद बोहरा सचिव दिलीप गोलछा NX के सचिव दीपक कोठारी ने सभी साधार्मिक भाई बहनों से प्रभात फेरी में शामिल होने की अपील की है उक्त जानकारी अतुल चोपड़ा ने दी

