मक्के के खेत में गांजा की खेती : फरसगांव में मिले सैकड़ों गांजा के पौधे, जांच में जुटी पुलिस-राजस्व विभाग की टीम

मक्के के खेत में गांजा की खेती : फरसगांव में मिले सैकड़ों गांजा के पौधे, जांच में जुटी पुलिस-राजस्व विभाग की टीम

फरसगांव(अमर छत्तीसगढ़) 27 मार्च । कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में उगाई गई मक्के की फसल के बीच अवैध रूप से तैयार की गई गांजा की खेती सामने आई। मामला सामने आते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर पूरी फसल की जांच शुरू कर दी।

यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया, जहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।

टीम ने बताया कि खेत में सैकड़ों की संख्या में गांजा के पौधे मौजूद हैं। अभी पुलिस और राजस्व विभाग इन्हें गिनने और दस्तावेजीकरण करने में लगे हुए हैं। कार्रवाई के बाद संबंधित किसानों और जमीन मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध खेती में और कौन-कौन शामिल हैं और पौधों को किस तरह खेत में छिपाकर लगाया गया था।

यह मामला पिपरा पावारास गांव का है, जो फरसगांव थाना क्षेत्र के तहत आता है जहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती का खुलासा किया गया है।

Chhattisgarh