बलौदाबाजार के स्वदेश मेटालिक प्लांट में हादसा : 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से गई मजदूर की जन, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ़) 29 मार्च । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के सिमगा ब्लॉक स्थित केसदा में स्वदेश मेटालिक प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई।

वहीं दूसरा गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है। यह घटना शनिवार शाम 5.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक वासुदेव ध्रुव, ग्राम झिरिया निवासी का बताया जा रहा है। प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पर ग्रामीणों ने जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम 5.30 बजे सिमगा ब्लॉक स्थित केसदा में स्वदेश मेटालिक प्लांट में 30 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई।

मृतक वासुदेव ध्रुव, ग्राम झिरिया निवासी का बताया जा रहा है। प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पर ग्रामीणों ने जताई है। वहीं घायल दूसरे मजदूर गंभीर हालत में रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है।

Uncategorized