रायपुर नगर निगम का बजट पेश : महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ का बजट किया पेश, बनाए जाएंगे वुमन हॉस्टल- इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, पढ़िए अन्य घोषणाएं

रायपुर नगर निगम का बजट पेश : महापौर मीनल चौबे ने 2130 करोड़ का बजट किया पेश, बनाए जाएंगे वुमन हॉस्टल- इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, पढ़िए अन्य घोषणाएं

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 30 मार्च । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे नगर निगम का बजट पेश कर रहीं हैं, यह 2130 करोड़ का है. बजट अभिभाषण को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, खारून महोत्सव, महिला शांति गृह की स्थापना होगी।

5 करोड़ रुपए की लागत से “महिला शांति गृह” की स्थापना होगी। मध्यमवर्गीय महिलाओं के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निर्माण होगा। रायपुर शहर में खारून महोत्सव का शुभारंभ होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर के सांस्कृतिक एवं पर्यावरण पहचान के लिए प्रतिवर्ष कानन महोत्सव का आयोजन होगा। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर महिलाओं के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। शहीद स्मारक परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी।

नियमित साफ-सफाई के लिए 1 करोड़ 50 लाख की लागत से रोबोटिक सक्शन मशीन क्रय किया जाएगा। फुंडहर के पास गौठान बनाया जाएगा। राजधानी के सभी जोन में दो उद्यानों का सौंदर्यीकरण होगा। हर वार्ड में बर्तन बैंक की स्थापना होगी।

पंडरी और नरैया तालाब में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाया जाएगा। बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए 140 लाख की लागत से 268 कैमरे लगाए जाएंगे। नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी और यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा।

शंकर नगर और डूमरतराई में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट बनेगा। इसके निर्माण के लिए 100 करोड़ का म्यूनिसिपल बांड जारी निगम करेगा। नगर निगम मुख्यालय और पंडरी में ऑटोमैटिक पार्किंग बनेगी।

सड़क चौड़ीकरण और नगर विकास योजनाओं के लिए 120 करोड़ रुपए, आवास योजना के लिए 45 करोड़ रुपए। सीवेज और जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए बजट का प्रावधान। शहर में नए सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन भी बनाए जाएंगे। जल कार्य विभाग के लिए लगभग 104.88 करोड़ रुपए।
स्वास्थ्य, सफाई और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76.97 करोड़ रुपए। बिजली और यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 89.99 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Chhattisgarh