गूंज उठा आकाश नवकार महामंत्र से, सामूहिक रूप से हजारों ने किया नवकार महामंत्र का जाप, जीव दया की शपथ भी ली 

गूंज उठा आकाश नवकार महामंत्र से, सामूहिक रूप से हजारों ने किया नवकार महामंत्र का जाप, जीव दया की शपथ भी ली 

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 30 मार्च। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज विविध धार्मिक आयोजन हुए। हजारों लोगों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की। नवकार महामंत्र के जाप के समय “ओम नमो अरिहंतानम—” से पूरा आकाश गूंज उठा। जैन समाज के लोगों ने जीव दया यात्रा भी निकाली और जीव दया की शपथ ली।
महोत्सव के चौथे दिन 30 मार्च सोमवार को चौथे दिन आज सुबह 6:00 बजे वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार से भव्य जीव दया यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने जीव दया की शपथ भी ली।

इसके बाद जैन बगीचे में सुबह 8:45 बजे से 9: 45 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में विश्व शांति की कामना को लेकर हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया।

इस दौरान ऐसा लग रहा था कि पूरे आकाश में नवकार महामंत्र गूंज रहा हो। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे तपाचार की साधना नेम भवन जैन बगीचे में हुई, साथ ही दोपहर 12 : 15 बजे से 2:00 बजे तक वीर प्रसादम का आयोजन दिल्ली दरवाजा पोस्ट ऑफिस चौक के पास हुआ ।

दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जैन बगीचे के नए हाल में धार्मिक अंताक्षरी का आयोजन हुआ । शाम 7:00 बजे से जैन बगीचे में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ।
    महोत्सव के अंतिम दिन 31 मार्च मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जैन बगीचे से समस्त संघों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के सामने से बरगोडा निकाला जाएगा जो नगर भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में स्वामी वात्सल्य का आयोजन सुबह 11:30 बजे से जैन बगीचे में किया जाएगा।

इसी दिन यहां प्रातः 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शरबत वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

कल्पवृक्ष जिनालय में शाम 6:00 बजे महावीर स्वामी जी की आरती होगी और शाम 7:00 से जैन बगीचे में भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

आयोजन समिति ने इस अवसर पर सभी साधार्मिक बंधुओ से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित की अपील की है।यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

Chhattisgarh