1 अप्रैल को प्रेस क्लब में पुस्तक विमोचन  एवं कवि गोष्ठी

1 अप्रैल को प्रेस क्लब में पुस्तक विमोचन  एवं कवि गोष्ठी

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च / साकेत साहित्य परिषद के 27वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर 1 अप्रैल को प्रेस क्लब भवन राजनांदगांव में दोपहर 2:00 बजे से साहित्यिक संगोष्ठी ,पुस्तक विमोचन, एवं काव्य पाठ  आयोजित किया गया है l  साकेत साहित्य परिषद सुरगी के उपाध्यक्ष पवन यादव पहुना ने बताया उक्त आयोजन में कार्यक्रम दो सत्र में होगा। पहले सत्र में  वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर साहू एवं स्व. यशवंत मेश्राम की

पुस्तकों का विमोचन होगा जिनके नाम है – लोक संगीत सम्राट खुमान साव पर केंद्रित स्मृतियों के
सुवासित पुष्प,   कुबेर की रचनाओं में समकालीनता एवं समकालीन समीक्षा दृष्टि, आलोचना के मापदंड- हत्या , मैक्सिम गोर्की की कहानियों का छत्तीसगढ़ी अनुवाद बाज के कहानी दूसर कहानी संकलन का विमोचन होगा। विमोचित किताब पर अतिथियों का उद्बोधन होगा और द्वितीय सत्र में उपस्थित कवियों द्वारा कविता पाठ किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दादूलाल जोशी वरिष्ठ साहित्यकार फरहद,मुख्य अतिथि सचिन अग्रहरि अध्यक्ष प्रेस क्लब राजनंदगांव, जितेंद्र मिश्रा कवि एवं ब्यूरो चीफ नवभारत राजनंदगांव, विशिष्ट अतिथि एवं वक्त के रूप में डॉक्टर जय प्रकाश साहू सुप्रसिद्ध साहित्य समालोचक दुर्ग, विनोद साव सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार दुर्ग, संजीव तिवारी,सुप्रसिद्ध ब्लॉगर एवं साहित्यकार दुर्ग , मुकुल के. पी. साव जिला शिक्षा अधिकारी केसीजी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन लखन लाल साहू “लहर”करेंगे।

साकेत साहित्य परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’ जी एवं सचिव राजकुमार चौधरी ” रौना”ने इस अवसर पर सभी साहित्यिक  प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Chhattisgarh