महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य वरघोडा.. त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, हजारो लोग शामिल हुए लगे जयकारे

महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य वरघोडा.. त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, हजारो लोग शामिल हुए लगे जयकारे

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च ।
श्री भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष मे सकल जैन समाज द्वारा भव्य वरघोडा निकाला गया उसमे कई प्रकार की झांकिया लोगो को आकर्षित करी वही जयपुर की आयी अशोका बैंड, वर्धमान स्कूल की बैंड की मधुर धुनो का आकर्षण रहा जलूस मे हजारो श्रावक श्राविकाऐ भगवान महावीर के नारो से पूरा रास्ता भक्ति मय होता गया।

जलुस पाली बाजार स्थित शांतिनाथ मंदिर से सुबह आठ बजे शुरु हुआ जो लोहारान चौपड मालियान चौपड समता भवन आचार्य नानेश मार्ग सिटी डिस्पेंशरी, तेलियान चौपड,एकता सर्किल होते हुए वापस शांतिनाथ मंदिर मे समापन हुआ।


जलुस मै सकल जैन समाज व नवयुवक मंडल, महिला मंडल बालिका मंडल के सदस्य अध्यक्ष मंत्री परे जलुस मे उपस्थित थे। जलुस मे पुलिस प्रशासन सब इंस्पेक्टर रोडूराम की देखरेख मे व्यवस्था संभाल रखी थी।


उसके बाद सकल जैन समाज की तरफ से स्नेह भोज की व्यवस्था जैन दादावाडी पर रखी गयी वंहा हजारो लोगो ने प्रसाद्धि का लाभ लिया गया।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर.

Chhattisgarh