दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च । एकेडमी 360° द्वारा द्वितीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन 29.03.2026 को महावीर कॉलोनी दुर्ग स्थित परिसर में किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के सहयोग से हुआ।
प्रतियोगिता की शुरुआत जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह राजपूत जी ने करते हुए अपने वक्तव्य से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से 115 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में ₹35,000 से अधिक की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफियां वितरित की गईं, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन खिलाड़ी रहे- प्रथम वेदांत जायसवाल बिलासपुर , द्वितीय यश सिंह रायपुर , तृतीय ईशान सैनी दुर्ग से।
विभिन्न आयु वर्ग में शानवी झा, मेधांश शोरी, तुषार यादव, भावेश महेश्वरी, माघी सिंह, सर्वेश लिल्हरे, चेतस मंडले, प्रांजल सिंह, परिधि लिल्हरे, गुणवंत साहू, युवराज साहू, भव्य टाटिया, चारवी मंडले, निशिता देवांगन, आलिया सी एम, सार्थक वर्मा ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एकेडमी 360° की ओर से श्री आशीष सुराना जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों को ऐसा मंच देना है जहां वे अपने सपनों को पहचानें, उन्हें आकार दें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। “Crafting Dreams… Shaping Future” इसी दिशा में हमारा प्रयास है।
उन्होने कहा शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और रणनीतिक सोच को विकसित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अनुभव देने और संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस सफल प्रतियोगिता के संचालन में इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन सहित मिथिलेश बंजारे, अनिल शर्मा, दिव्यांशु उपाध्याय और विक्रम सिंह राजपूत ने पूरे टूर्नामेंट का निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया। एकेडमी 360° द्वारा सभी आर्बिटर्स के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से यह आयोजन उच्च स्तर पर संपन्न हो सका।
पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन अलंकार भिवगडे एवं नेशनल एकेडमी स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मेश्राम उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी बड़े एवं प्रभावशाली आयोजनों की योजना साझा की।

