राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च । महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन आज शहर में बरघोड़ा निकाला गया और पूरा शहर “जय महावीर” के नारों से गूंज उठा। सकल जैन समाज द्वारा आज महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई उसके बाद सुबह 9:00 बजे बरघोड़ा निकला जो शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

आज अंतिम दिवस सुबह 6:00 बजे जैन मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके बाद सुबह 9:00 बजे जैन मंदिर प्रांगण से बरघोड़ा निकला।
बैंड बाजे के साथ निकला यह बरघोड़ा शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ महावीर स्तंभ पहुंचा जहां संघ के वरिष्ठों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बरघोड़ा वापस जैन मंदिर पहुंचा। बरघोड़ा का जगह-जगह स्वागत हुआ। बरघोड़ा के नगर भ्रमण के दौरान भगवान महावीर पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाती रही।
आयोजन समिति ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में स्वामी वात्सल्य का आयोजन सुबह 11:30 बजे से जैन बगीचे में हुआ । इसी दिन यहां प्रातः 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 150लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शरबत वितरण हुआ ।
आज ही शाम को 7:30 बजे से जैन बगीचे में भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।कल्पवृक्ष जिनालय में शाम 6:00 बजे महावीर स्वामी जी की आरती हुई और शाम 7:00 से जैन बगीचे में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ । यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी।

