बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ़) 31 मार्च। रेलवे गार्ड द्वारा थाना मस्तूरी आकर सूचना दिया गया कि ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है जिसकी सूचना पर थाना मस्तूरी में मर्ग क्रमांक 23/26 कायम कर जांच में लिया गया |
मर्ग कायमी पश्चात अज्ञात मृतिका की पहचान एवं पता तलाश हेतु लगातार सोशल मीडिया एवं समाचार के माध्यम से प्रसार किया जा रहा था जो दिनांक 30.03.26 को देर रात्रि थाना प्रभारी खैरागढ़ से संपर्क हुआ जो बताए कि थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) BNS का अपराध दर्ज है जिसकी नाबालिग अपहृता का हुलिया थाना मस्तूरी की अज्ञात मृतिका से मेल हो रहा है |
आज दिनांक 31.03.26 को ग्राम चिचोला , ठेलकाडीह से मृतिका के परिजन एवं थाना खैरागढ़ स्टाफ मस्तूरी थाना आकर मृतिका के शव पहचान किए व पोस्ट मॉर्टम पश्चात अंतिम संस्कार हेतु गृह ग्राम ठेलकाडीह रवाना हो गए तथा थाना खैरागढ़ स्टाफ द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

