पंडरिया(अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रेल। जिन मंदिर पंडरिया में अहिंसा के अवतार,सत्य शांति के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर तीन दिवस सुबह प्रभात फेरी के साथ पूजा भक्ति भाव धार्मिक आराधना के साथ जन्म कल्याणक दिवस पर भव्य जुलूस में जैन समाज के साथ सर्व समाज ने महावीर के नारों के जय घोष के साथ बड़ी संख्या में लोगो ने जुलूस निकाला,प्रभु परमात्मा को रथ में परी लोध लेकर बैठी,

जुलूस नगर के सभी स्थानों से निकलते हुए समाज के साथ सर्व समाज ने प्रभु परमात्मा के दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया
जुलूस के बाद प्रभु परमात्मा को पुखने का लाभ श्री सुरेश कुमार जी,लक्ष्मी देवी लोढ़ा परिवार ने लिया,मंदिर जी जन्म कल्याणक पूजन,नवपद जी पूजन कर समाज के लोगो ने प्रभु परमात्मा से विश्व में फैली अराजकता अशांति से निजात दिलाने की कामना की,पूजा आराधना में सकल जैन श्री संघ के साथ स्नात्र महिला मंडल ने भक्ति भाव से पूजन कराया।

दोपहर में स्वामिवात्सल्य का आयोजन कर समाज के साथ देश में एकता का संदेश दिया
जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना पंडरिया द्वारा प्रभु महावीर के संदेश जियो और जीने दो के संदेश के साथ मानव सेवा के हितार्थ,सड़क सुरक्षा के संदेश को देते हुए प्रातः 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन और रक्तदान में भाग लेने वालो को सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपहार में हेलमेट दिया गया।

रक्तदान में 118 लोगो ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिशाल पेश की,रक्तदान का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन था,सड़क सुरक्षा के संदेश को देने के साथ लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग के ASP कवर्धा अमित पटेल,SDOP पंडरिया भूपत सिंह,थाना प्रभारी पंडरिया अजय सिंहा विशेष रूप से उपस्थित होकर रक्तवीरों को हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ लोगो को नियमों का पालन करने की अपील की गयी,समाज द्वारा पुलिस के अधिकारियों का अभिनंदन किया गया।

रक्तदान के सड़क सुरक्षा के संदेश कार्यक्रम को आयोजित करने में पंडरिया नगर के पर्यावरण संरक्षण समिति के मोहन राजपूत,अनुराग सिंह,राजीव श्रीवास्तव,गुप्ता समाज के देवेन्द्र गुप्ता,सिक्ख समाज के प्रिंस सलूजा,जिला राइस मिल एसोसिएशन के मीनू अग्रवाल,अनिल चंद्रवंशी,मोंटू जायसवाल,ओजस केशरवानी,विजय जैन सभी ने रक्तदान देकर सहयोग किया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने संघ के साथ रक्तदान किया,SBI के मैनेजर श्री गोविन्द गुप्ता सर के साथ स्टाफ,पत्रकार संघ के गुरुनाम सिंह जी,ब्राह्मण समाज के नरेन्द्र तिवारी,बेजूबा समिति के एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुमित तिवारी के साथ डॉ अमिताभ शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती मीनाक्षी सिंह के साथ सर्व समाज का भरपूर सहयोग मिला।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के साथ रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा संदेश कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश जैन,उपाध्यक्ष यशवंतराज बंगानी,ललित बोथरा,सचिव अशोक लोढ़ा,सह सचिव दीपक लोढ़ा,कोषाध्यक्ष महेन्द्र डाकलिया,ट्रस्टीगण-सुरेश जैन,चंद्रविजय जैन,शिखर जैन,विकास लोढ़ा,अंगूर जैन,सिद्धार्थ जैन के साथ,टीकमचंद जैन,दिलीप जैन,पीयूष जैन,विवेक जैन,भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष-प्रणय जैन,सचिव श्रेयांस लोढ़ा,शिबू लोढ़ा महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी लोढ़ा,सचिव श्रीमती मधु डाकलिया,श्रीमती नगीना देवी लोढ़ा,ममता लोढ़ा,मंजू लोढ़ा,के साथ समाज एवं भारतीय जैन संघटना,जैन युवा मंच के सभी सदस्यों का सहयोग मिला।

जैन समाज एवं भारतीय जैन संघटना के इस आयोजन की पंडरिया के सर्व समाज में प्रसंशा की जा रही है,समाज के अध्यक्ष हरीश जैन एम,भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष प्रणय जैन ने रक्तदान के लिए सर्व समाज के साथ सभी संगठनों,रक्तदान के लिए सहयोगी टीम NH Narayana,जिला अस्पताल ब्लड बैंक,का आभार व्यक्त किया है
आपका एक बूंद रक्त किसी की जान बचा सकता है,

