मोहला में नक्सल सरेंडर : 3 ACM रैंक के वरिष्ठ कैडर सहित कुल 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मोहला में नक्सल सरेंडर : 3 ACM रैंक के वरिष्ठ कैडर सहित कुल 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मोहला(अमर छत्तीसगढ़) 1 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले में नक्सली खात्मे के डेडलाइन खत्म होने के दिन यानी 31 मार्च की देर शाम 3 ACM रैंक के वरिष्ठ कैडर सहित कुल 9 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के दौरान दो नक्सलियों ने अपने साथ एक AK-47 और एक कार्बाइन राइफल भी महाराष्ट्र फोर्स को सौंप दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह सफलता लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और प्रभावी पुनर्वास नीति का परिणाम है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कुमनार जंगल में सर्च अभियान की गई, जहां से 1 AK-47 राइफल, 3 मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस, 3 वॉकी-टॉकी, 4 बैटरी,20 पेन ड्राइव वहीं, गोंडापुरी जंगल क्षेत्र से— 2 SLR राइफल,1 सिंगल शॉट हथियार, 50 डेटोनेटर डंप से बरामद किया गया है।

लाल आतंक से मुक्त हुआ गढ़चिरौली जिला -महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल गतिविधियां अब लगभग समाप्त हो गया हैं। पहले जहां नक्सलवादियों का दबदबा 10 उपखंडों में सक्रिय था वो‌ एंटी नक्सल यूनिट c60, केंद्रीय रिज़र्व फोर्स सीआरपीएफ के पराक्रम के बीच खत्म हो गया।

महाराष्ट्र सरकार की “सरेंडर एवं पुनर्वास नीति” (2005) के तहत अब तक 805 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वर्ष 2025 से अब तक 132 नक्सलियों ने हथियार छोड़े हैं।

Chhattisgarh