राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 2 अप्रैल इस वर्ष बड़ी संख्या में नारी शक्ति भी शोभायात्रा में शामिल हुई व अनेक स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल होने के साथ-साथ स्वागत, अभिनंदन भी किया ।
उक्त जानकारी देते हुए श्री बागेश्वर धाम मंदिर सेविका श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की निकलने वाली भव्य शोभायात्रा मे इस समाज धर्म सेवी महिलाओं को शोभायात्रा में शामिल होने का आव्हान किया गया।

जिससे बड़ी संख्या में इस वर्ष मातृशक्ति की उपस्थिति हनुमान जन्मोत्सव मे रही.नारी शक्ति द्वारा भक्तिमय वातावरण मे शोभायात्रा मे उत्साह के साथ जोशिले नारे जय श्री राम जय हनुमान के लगाए जा रहे थे ।
तथा श्री हनुमान जी के भगवा ध्वज लहराए जा रहे थे । रामभक्त श्री हनुमान जी की अलौकिक शोभायात्रा में अपनी उत्साहपूर्वक उपस्थिति देने हेतु समस्त शामिल नारी शक्तियों का श्री हनुमान जयंती आयोजन समिति के झम्मन देवांगन, राजेन्द्र यादव, प्रज्ञा गुप्ता, संगीता शुक्ला, मोना गोसाई, साविता बोस द्वारा आभार व्यक्त किया गया है ।

इस भव्य विशााल शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संगीता शुक्ला, मोना गोसाई, ज्योति खंडेलवाल ,छन्दा साहा, ममता सोनी, स्वीटी शर्मा,साविता बोस, ऋतू रायजादा, बबीता शर्मा, पम्पा सिन्हा , सुशीला देवांगन, अंजू अहिरवार, मीना यादव आदि बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित थी

