गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार : 1 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार : 1 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बसना(अमर छत्तीसगढ़) 4 अप्रैल । छत्तीसगढ़- ओडिशा बॉर्डर पर सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। बसना में पुलिस ने 1 करोड़ के गांजे के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 281.900 किलो गांजा बरामद किया है।

जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो कार जब्त की गई है।

पकड़े गए सभी 5 आरोपी महाराष्ट्र (सतारा और सोलापुर) के रहने वाले हैं। तस्कर ओडिशा के फुलवानी से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे खपाने की फिराक में थे।

लेकिन इसी बीच थाना सिंघोड़ा पुलिस ने NH-53 पर घेराबंदी कर रेहटीखोल के पास धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh