लापरवाही टीआई पर एक्शन : जुआ- सट्टा और अवैध शराब की शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड

लापरवाही टीआई पर एक्शन : जुआ- सट्टा और अवैध शराब की शिकायत के बाद भी नहीं की कार्रवाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ़) 5 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड पर है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले नंदिनीनगर थाना प्रभारी भानू प्रताप साव को निलंबित कर दिया है।

साथ ही जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने 1 ट्रेनी डीएसपी, 1 निरीक्षक, 4 सब इंस्पेक्टर और एक सहायक उप निरीक्षक को इधर से उधर किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभार से नवीन पदस्थापना में ड्यूटी ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, सभी थाना प्रभारियों को जिले में आबकारी एक्ट, जुआ-सट्टा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं। नंदिनीनगर क्षेत्र में लगातार जुआ, शराब और सट्टा की शिकायत मिल रही थी।

इसके बाद भी थाना प्रभारी भानू प्रताप के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि 2026 में एसीसीयू की टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर नंदिनीनगर क्षेत्र में आबकारी एक्ट की 4, एनडीपीएस एक्ट की 1, सट्टा एक्ट के 4 और जुआ एक्ट के 1 प्रकरण दर्ज कराए गए।

क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम न कर थाना प्रभारी द्वारा दायित्व व कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरती गई। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और निरीक्षक भानू प्रताप साव को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है।

Chhattisgarh