ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 6 अप्रैल।
श्री सकल जैन संघ की साधारण सभा का आयोजन जवाहर भवन में रविवार को दोपहर में संपन्न हुआ।भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक विमल शाह ने सभा को सम्बोधित करते हुए सकल जैन संघ का आभार व्यक्त किया।
साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने भगवान महावीर के जन्म-कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम में तन-मन-धन से सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को भव्याती भव्य बनाने के लिए व्यवस्था जमाने में मेरे व मेरी टीम के व्यवहार या बोल चाल से किसी का भी दिल आहत हुआ हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ।

तत्पश्चात मुख्य कोषाध्यक्ष जसवंतराज बाबेल ने आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से सदन ने पारित किया।
सभा को श्री शांतिलालजी पगारिया,गौतमचंद चौधरी, महेंद्र बोहरा, संजय नाहर, बलवंत रांका, रिखाबचंद डांगी, दौलतराम बुरड, सुशील मेहता, महावीरचंद बाफना, महावीरचंदनाहर,आशीष डोसी,वीणा नाहर, रीना दक,वीणा डोसी,राजेन्द्र मुथा,मनीष मेहता,राजू भाईसेठिया,लक्ष्मीचंदभंडारी,दलपतराज बोहरा,प्रवीण बडोला,पूनमचंद भंसाली,अंकुश बोहरा,दुलीचंद मकाना,महेंद्र छाजेड़,गौतमचंद संचेती,आदि ने संबोधित किया।

श्री जैन एकता मंच ब उपस्तिथ सदस्यों ने श्री विमल शाह का शाल माला व साफा पहना कर सम्मान किया।कार्यक्रम में संघ के सैंकड़ों संघ प्रमुखों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के अंत में विमल शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से निवेदन किया कि आप सभी भोजन लेकर पधारें भगवान महावीर स्वामी के जय घोष के साथ सभा संपन्न हुई ।
सुशील मेहता

