रायपुर के नाईट क्लब में नशे की नुमाइश : इन्फ्लुएंसर युवा लड़कियों खुलेआम पीला रही शराब, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जताई नाराजगी

रायपुर के नाईट क्लब में नशे की नुमाइश : इन्फ्लुएंसर युवा लड़कियों खुलेआम पीला रही शराब, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जताई नाराजगी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 7 अप्रैल । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित नाइट क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां रविवार 5 अप्रैल की देर रात एक पार्टी चल रही थी।

पार्टी में आई एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसते दिख रही है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। वायरल वीडियो में क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बजता सुनाई दे रहा है।

इंफ्लूऐंसर के चारों ओर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं, जो पार्टी का हिस्सा बनकर लोगों को ड्रिंक्स परोसते दिखाई दे रहे हैं।

नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

वहीं इस नाइट क्लब का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां आए दिन चलती रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarh