सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के आमगांव परियोजना में रास्ते के डायवर्शन को लेकर ग्रामीणों ने सब एरिया मैनेजर की जमकर पिटाई की।
एसईसीएल के कर्मचारी ग्रामीणों द्वारा की गई अतिग्रहित भूमि पर रोड डायवर्शन का काम किया जा रहा था। वहीं ग्रामीणों के अतिग्रहित भूमि को एसईसीएल ने नियमानुसार मुआवजा दे दिया था।
ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद चोटिल सब एरिया मैनेजर का इलाज एसईसीएल बिश्रामपुर के सेंट्रल अस्पताल में जारी है। साइबेरिया मैनेजर के मुंह और पसली में गंभीर चोटें आईं हैं।
एसईसीएल प्रबंधन ने एसपी सूरजपुर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रामानुज नगर थाने में केस दर्ज किया है।

