आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम : सांसद अग्रवाल ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया जवाब

आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम : सांसद अग्रवाल ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया जवाब

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 अप्रैल । आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे थे। जहां सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि, देशभर में मेडिकल कॉलेज खुल रहे पर डॉक्टर्स की कमी है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 17 सौ डॉक्टरों की कमी है।

उन्होंने आगे कहा कि, सरकारी सेवा में डॉक्टर आखिर मिलते क्यों नहीं? मेडिकल कॉलेज खोल देंगे पर डॉक्टर कहां से आएंगे? बहुत बड़ी चिंता का विषय है कि, ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर नहीं है। हम बड़ी- बड़ी बात करते हैं, लेकिन ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिलते। जब ग्रामीणों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज का औचित्य नहीं है।

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिया यह जवाब

आयुष विवि कार्यक्रम में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जो बातें कहीं वो दोनों सही थी। देश में बड़ी संख्या में डॉक्टर बनने के बावजूद कमी है। समुद्र में बैठकर भी हम प्यासे हैं, कई जगह सर्जरी, डिलीवरी तक नहीं हो पा रही है। मेडिकल शिक्षा में सुधार, हिंदी में पढ़ाई की पर फोकस है।

स्वास्थ्य ढांचे लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 50% नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी है। फिजियोथेरेपी, नैचुरोपैथी और मेंटल हेल्थ कॉलेज भी शुरू होंगे।

गांव-गांव तक डायग्नोस्टिक सिस्टम पहुंचाने की योजना है। बस्तर संभाग में 36 लाख लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग होगी। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है, सेवा भाव डॉक्टरों को देना होगा।

Chhattisgarh