रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 12 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आठ निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

डीसीपी यातायात व प्रोटोकाॅल IPS विकास कुमार ने यह आदेश जारी किया है। सूची में रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात थाना भनपुरी से यातायात थाना तेलीबांधा तैनात किया गया है।

