तप के बिना जीवन कोरा, तप से आत्मा कुंदन बनती है: वीना नाहर… वर्षीतप आराधकों का साधुमार्गी जैन संघ ने किया स्वागत व बहुमान

तप के बिना जीवन कोरा, तप से आत्मा कुंदन बनती है: वीना नाहर… वर्षीतप आराधकों का साधुमार्गी जैन संघ ने किया स्वागत व बहुमान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 12 मार्च।
तप के बिना जीवन अधूरा एवम कोरा है।तप से आत्मा निर्मल एवम कुंदन बनती है। ये विचार समाज सेविका वीना नाहर ने वर्षी तप तपस्वियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
मेवाड़ी गेट निकट श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ श्री जैन मित्र मंडल के तत्वाधान में वर्षी तप करने तपस्वी आराधकों का भव्य स्वागत एवम बहुमान समारोह आयोजित हुआ। समारोह का आगाज सामूहिक नवकार महामंत्र की सामूहिक स्वर लहरियों व नाना गुरु,राम गुरु,राजेश गुरु की जयकारों से हुआ। नवकार महामंत्र एवम गुरु भगवन्तों की जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।


कठोर तप के तपस्वियों की अनुमोदना
आनंद भवन हाल में आयोजित तप सम्मान समारोह में विगत 13 माह से एक दिन छोड़कर एक दिन केवल दिन दिन में अन्न एवम गर्म (धोवन) ग्रहण करने वाले सकल जैन समाज के 14 वर्षी तप तपस्वियों का संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी की अध्यक्षता में अभिनंदन कर भव्य बहुमान किया गया।

संघ महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल के प्रभावी संचालन में तपस्वी आराधकों का साधुमार्गी संघ,महिला मंडल एवम युवा संघ के सेवा समर्पित सदस्यों ने मोतियों के हार से स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर बहुमान किया।

इस मौके पर वर्षी तप तपस्वी पदमा श्रीश्री माल मंजू कोठारी, सरोज सांखला,मंजू ओस्तवाल,चंद्र कांता ओस्तवाल,,चंद्र कांता बाबेल,नवरत्न देवी रांका,चंचल बोहरा,मंजू गादिया,सरिता कुम्मठ,नीता कांठेड़ विद्या संचेती,पूर्णिमा लोढ़ा,अंकित गन्ना को रजत स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समूचा सदन अनुमोदना अनुमोदना,केसरिया केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया,हर्ष हर्ष जय जय के उद्घोषों से गुंजायमान हो गया।

समारोह को संघ अध्यक्ष गौतम चौधरी,महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने संबोधित किया। वहीं तपस्वियों के सम्मान में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी सराबोर हो गए।

समारोह मेहभाभाशाह पारसमल खेतपालिया, निहाल कोठारी, उत्तम ओस्तवाल विनोद नाहर,प्रवीण खेतपालिया उत्तम श्रीश्रीमाल नौरत बाबेल, कैलाश खींचा, सीमेंट पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद जैन,,ऋषभ कांकरिया, विमल खींचा,नरेश श्रीश्रीमाल सहित, महिला मंडल की शशिकला डांगी विमलेश ओस्तवाल, सोनू चौधरी,सहित यूवा संघ के सदस्यों ने शिरकत की।

Chhattisgarh