पार्श्वनाथ अस्पताल अध्यक्ष पुखराज बोथरा पहुंचे ब्यावर, ट्रस्ट प्रबंधन ने की अगुवाई, स्वागत

पार्श्वनाथ अस्पताल अध्यक्ष पुखराज बोथरा पहुंचे ब्यावर, ट्रस्ट प्रबंधन ने की अगुवाई, स्वागत

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 11 अप्रैल।

(प्रकाश जैन)
जैन धर्म की वरिष्ठ महासाध्वी रत्ना,अध्यात्म योगिनी श्रद्धेया श्री उमराव कंवर जी म.सा. की दिव्य प्रेरणा से बना ब्यावर के उदयपुर रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ अस्पताल नित नए कायाकल्प के साथ अब अपने नए स्वरूप में आम जन के लिए सेवा समर्पित है।


आमजन अचंभित है वाह… क्या गजब का काया कल्प हुआ पार्श्वनाथ का…
अस्पताल के नए स्वरूप एवम अच्छी बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से आम जन अचंभित है कि ये वो ही पार्श्वनाथ अस्पताल है क्या… वाह क्या गजब का काया कल्प हुआ है।अस्पताल के भीतर प्रवेश करते ही लगता है कि एक महानगर के भव्य अस्पताल में आ गए है।जहां माकूल सुव्यवस्था एवम उच्च चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है।


अस्पताल के अध्यक्ष बैंगलोर के लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसायी पुखराज बोथरा 02 दिवसीय दौरे पर ब्यावर पहुंचे। श्री बोथरा के ब्यावर पहुंचने पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी बोथरा,
महामंत्री कमलेश मोदी सहित ट्रस्ट सदस्यों एवं अस्पताल प्रबंधन ने अगुवाई करते हुए स्वागत किया।
बोथरा ने डेंटल विभाग का लिया विशेष जायजा,डायलिसिस रोगियों से भी मिले
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी बोथरा एवम महामंत्री कमलेश मोदी ने श्री पार्श्वनाथ अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष,व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी श्री पुखराज बोथरा को अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से रूबरू करवाया। साथ हीअस्पताल के नित नए आयामों से अवगत कराते हुए विकास के सौपानो से अवगत करवाया।
इस अवसर पर श्री बोथरा ने डेंटल विभाग का विशेष जायजा लिया। डेंटल विशेषज्ञ डॉ हीना व्यास से विभाग की व्यापक जानकारी लेते हुए उनकी कार्य शेली पर खूब दाद दी।
श्री बोथरा ने नव निर्मित डायलिसिस सेंटर का अवलोकन कर रोगियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मरीजों ने अस्पताल व्यवस्था एवम प्रबन्धन को दिल से खूब सराहा।
आमजन को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया उपलब्ध होगी,नित नए स्वरूप में सतत निखरेगा अस्पताल:बोथरा
ट्रस्ट अध्यक्ष पुखराज बोथरा ने 02 दिवसीय ब्यावर दौरे के दौरान ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों,
ट्रस्टियों एवम प्रबंधन के साथ कई दौर मे लंबी वार्ता एवम गहन विचार विमर्श कर अस्पताल के भावी विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया। साथ ही कहा कि पूरा ट्रस्ट अस्पताल के उन्नयन एवम विकास के प्रति कृत संकल्प है।
श्री बोथरा ने कहा कि अस्पताल के विकास में अनेक भामाशाह उदार भावो से सहयोग देने हेतु तत्पर है। देश भर के भामाशाहों से अस्पताल के विभिन्न प्रकल्पों में सहयोग की प्रक्रिया जारी है।
पार्श्वनाथ के सतत विकास को देखकर अभिभूत हुए बोथरा…..
02 दिवसीय दौरे के दौरान सुश्रावक श्री बोथरा ने नवनिर्मित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया।वे अस्पताल के निरंतर विकास को देखकर खूब अभिभूत एवम पुलकित दिखे।उन्होंने श्रेष्ठ प्रबंधन हेतु स्थानीय पदाधिकारियों,ट्रस्टियों एवम प्रबंधन की पीठ थपथपाई। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सेवा भावनाओं से आमजन के लिए समर्पित रहने को कहा। इस मौके पर
तुलसी बोथरा,कमलेश मोदी,ज्ञानचंद बिनायकिया, महावीर नाहर व मनीष कांकरिया मौजूद रहे।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
सुनील जैन,आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh Rajasthan