छत्तीसगढ़ के ओम यादव और अवि मानिकपुरी का भारतीय सब जूनियर बालक कोर टीम में चयन

छत्तीसगढ़ के ओम यादव और अवि मानिकपुरी का भारतीय सब जूनियर बालक कोर टीम में चयन

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 13 अप्रैल।

छत्तीसगढ़ के ओम यादव (राजनांदगांव)और अवि मानिकपुरी (बिलासपुर) का चयन भारतीय सब जूनियर बालक प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है।
चयनित टिम आगामी 29 मई से 06 जून तक जापान में आयोजित होने वाली अंडर 18 एशिया कप में भाग लेगी ।जिसका प्रशिक्षण शिविर भोपाल में दिनांक 19 अप्रैल से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 


छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी  ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ हाकी के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ओम यादव और अवि मानिकपुरी का चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा ।


फॉरवर्ड पोजीशन में खेलने वाले राजनांदगांव के ओम यादव और मिडफील्डर खेलने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है।

उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन राजगीर (बिहार )में आयोजित 16वी हाकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है,जहाँ ओम ने छत्तीसगढ़ और अवि ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था ।

ओम यादव  वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खेल अकादमी बिलासपुर के आवासीय हॉकी केंद्र तथा अवि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को जाता है। सब जूनियर इंडिया कोर टीम में चयन होने से दोनों भारतीय राष्ट्रीय टीम की मुख्य विकास योजना (Development Plan) का हिस्सा बनेंगे ।
यहाँ से उसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सीधा अवसर होगा।

Chhattisgarh