सहकारी बैंक में लगी आग : कंप्यूटर, कैश काउंटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

सहकारी बैंक में लगी आग : कंप्यूटर, कैश काउंटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक

बालोद(अमर छत्तीसगढ़) 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में के जिला सहकारी बैंक में अचानक आग लग गई। आग में कंप्यूटर, कैश काउंटर और जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गईं। यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम ओटेबंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहे थे। इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और बैंक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Chhattisgarh