जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश का खंडन : आरा की पहाड़ियों में लगी थी आग, खनिज काम में लगा था हेलीकाप्टर

जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश का खंडन : आरा की पहाड़ियों में लगी थी आग, खनिज काम में लगा था हेलीकाप्टर

जशपुर(अमर छत्तीसगढ़) 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश होने खबर सामने आई थी। इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस आरा जंगल में पहुंची।

जहां पता चला कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर की वजह से लोगों को आशंका हुई।

एरोप्लेन हादसा को लेकर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि, हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ।

दरसअल, बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं।

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 

वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है।

Chhattisgarh