युगांतर के हेड ब्वाय प्रथम गोयल तथा हेड गर्ल चारूस्मिता साहू बनी

युगांतर के हेड ब्वाय प्रथम गोयल तथा हेड गर्ल चारूस्मिता साहू बनी

राजनांदगाँव(अमर छत्तीसगढ़) 20 अप्रैल अगस्त। मध्य भारत में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों ने संस्था के प्राचार्य मधुसूदन नायर, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, हैड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी की उपस्थिति में पद की शपथ ली।

प्राचार्य मधुसूदन नायर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट काउंसिल के सभी पदाधिकारी अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे समर्पण और तन्मयता से करें।

इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से उनमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होने के साथ-साथ टीम के साथ भी कार्य करने की क्षमता का भी विकास होगा।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु विशेष प्रक्रिया के द्वारा स्टूडेंट काउंसिल बनाकर विभिन्न विभागों के कार्यों का बंटवारा किया गया है।

इसी तारतम्य में निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी ने कहा कि पहले शपथ ग्रहण समारोह अगस्त के महीने में आयोजित होता था। इस बार अप्रैल के महीने इसे आयोजित करके व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है।

उन्होंने स्टूडेंट काउंसिल के शपथ लेने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों और उनके पालकों के लिए यह समारोह सदा अविस्मरणीय बना रहेगा।

उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सीबीएसई दसवीं बोर्ड में 95% से अधिक अर्जित करनेवाले विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल फ्री एजुकेशन की घोषणा की। इसके अलावा 90% से 95%, 85% से 90% तक अर्जित करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

उन्होंने विद्यालय समयावधि में जेईई, नीट की फ्री कोचिंग की सुविधा के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने आगे बताया कि बास्केटबॉल कोर्ट में शेड तथा न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के समीप भव्य ऑडिटोरियम निर्माण भी होगा।

इसके पहले स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों द्वारा राजेन्द्र प्रसाद तिवारी और वंदना सिंह के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट करके गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में विद्यालय के हेड ब्वॉय प्रथम गोयल, हेड गर्ल चारूस्मिता साहू ,एकेडमिक कोआर्डिनेटर गौरव ठाकुर, गीतिका गोलछा , स्पोर्ट्स सेक्रेटरी प्रभनूर सिंग जस्सल, अदिति जैन, कल्चरल सेक्रेटरी अनंत रायचा, अनन्या अग्रवाल, लेंग्वेज सेक्रेटरी दृशान अजमानी , दिशा डोंगरे, डिसिप्लिन सेक्रेटरी के पी एस प्रनील , वर्षा सोनी ने शपथ ली। स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए चार हाउस सत्यम, शिवम, सुन्दरम्, मधुरम है, जिनके हाउस प्रिफिक्ट भी बने हैं।

सत्यम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट आदि जैन , मौली अरोरा, शिवम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट मननप्रीत सिंग सलूजा, श्रुष्टि संभारकर, सुन्दरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट केतक बघेल , अदिति कुर्रे ,मधुरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट यशवर्धन ठाकुर, शौर्या अग्रवाल बने हैं।

कक्षा 6वीं से 8वीं तक के सत्यम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट अंश ठाकुर, उमाभारती पैकरा, डिसिप्लिन सेक्रेटरी राजू मित्ता , तन्नू जांगड़े, शिवम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट डेविश मरावी, आराध्या जैन, डिसिप्लिन सेक्रेटरी आर्यन अग्रवाल, लहर जैन, सुंदरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट सूर्यान्श कम्पा, निरवि बरडिया, डिसिप्लिन सेक्रेटरी आर्यन जांगड़े, पन्नू अजमानी, मधुरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट दीपांशु निर्मल, आकृति चंदेल, डिसिप्लिन सेक्रेटरी कुश पटेल, ऋषिका झा बने हैं।

कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हेड ब्वाय श्रेणिक कोठारी, हेड गर्ल धैर्या राठौड, एकेडमिक कोआर्डिनेटर रेयान्श चौरसिया, जैनब कुरैशी, सत्यम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट अनवित खंडेलवाल, पृषा चोपड़ा, डिसिप्लिन सेक्रेटरी अरहम जैन, केनिशा डाकलिया, शिवम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट करण माखिजा, शब्दिता शर्मा, डिसिप्लिन सेक्रेटरी आयुष्मान गंगवानी, अरना तलरेजा, सुन्दरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट प्रणव पंकज पारधी, अमैरहा सेठिया, डिसिप्लिन सेक्रेटरी अनन्त जैन, निरवि चोपड़ा, मधुरम हाउस के हाउस प्रिफिक्ट देवांश बेलावाला, आरवी प्रकाश, डिसिप्लिन सेक्रेटरी शिवान्श शर्मा, अनिका गजभिये बने हैं। इन सभी ने अपने पद की शपथ लेकर समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

पालकों ने भी इन सभी के साथ फोटो खिंचाकर समारोह को यादगार बना दिया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन दीपांक्षा शर्मा, तनुश्री मुखर्जी, अर्पण मसीह ने किया ।

Chhattisgarh