विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पर सियासत : महंत बोले- यह सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास, हम भी देंगे जवाब

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पर सियासत : महंत बोले- यह सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास, हम भी देंगे जवाब

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 22 अप्रैल । महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने पर साय सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने जा रही है। इसको लेकर सियासत भी तेज हो गई है।

कोरिया जिले के एकदिवसीय प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

श्री महंत ने कहा कि अगर सरकार सत्र बुला रही है तो एक दिन नहीं, बल्कि दो दिन का सत्र बुलाया जाए। एक दिन सरकार आरोप लगाए, और दूसरे दिन विपक्ष को जवाब देने का मौका मिले, ताकि देश के सामने सच्चाई रखी जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नारी शक्ति वंदन जैसे मुद्दों पर झूठे प्रस्ताव लाकर जनता, खासकर महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सत्रों में विधानसभा का पैसा बेवजह खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो चुका है, तो अब इसे लागू करने में देरी क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 543 सीटों में ही 33% आरक्षण दिया जा सकता है, फिर सीट बढ़ाने की बात क्यों की जा रही है। यह सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

Chhattisgarh