राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 22 अप्रैल नगर पालिक निगम, राजनांदगांव के द्वितीय बजट सत्र में नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा (94) से धारा (100) के अंतर्गत नगर पालिक निगम, राजनांदगांव का वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक आय-व्यय की स्वीकृति हेतु सदन के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

हमारे कार्यकाल के इस द्वितीय बजट में हमारा यह प्रयास होगा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शहर का सर्वांगीण विकास कर सकें एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।
प्रावधानों के अलावा पूर्व के बजट के दीर्घकालीन योजनाए जैसेः- पुत्रीशाला, गुडाखु लाईन औषधालय व पुराना बस स्टैण्ड में शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण, आडिटोरिंयम निर्माण, चिखली ओव्हर ब्रिज से चिखली रोड चौडीकरण, रॉ वाटर के मोंगरा बैराज से पाईप लाईन विस्तार, शिवनाथ नदी उन्नयन, मोहरा शिवनाथ नदी के एनीकट की उचाई बढ़ाने आदि प्रावधान जो शासन एवं विभिन्न स्तर में प्रक्रियाधीन है के अलावा राज्य शासन द्वारा बजट प्रावधान के सभी कार्य को भी इस बजट में समाहित किया गया है।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनहित में दलगत राजनीति से उपर उठकर आप सभी के सहयोग से शहर विकास की मंशा को लेकर सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही कुछ नये प्रस्ताव के साथ पुराने प्रस्ताव को पूर्ण करने कार्ययोजना में शामिल किया गया है

