भारतमाला परियोजना घोटाला : ED ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के साथ जुड़े लोगों के ठिकानों पर मारी रेड

भारतमाला परियोजना घोटाला : ED ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के साथ जुड़े लोगों के ठिकानों पर मारी रेड

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल । भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने आज छापा मारा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के 13 अफसरों की बड़ी टीम छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस कड़ी में गोपाल गांधी के अभनपुर स्थित घर और उसके ऑफिस में छापा मारा गया है। सुबह पौ फटने से पहले पहुंची ईडी की टीम अभी तक दस्तावेजों के साथ-साथ तमाम डिजिटल साक्ष्यों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh