सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन 30 अप्रेल को

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन 30 अप्रेल को


   राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल।
       आर्ट ऑफ लिविंग परिवार राजनांदगांव  के द्वारा आगामी  30अप्रेल को शाम 6 बजे से रॉयल किड्स स्कूल मे पावन  पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन एवं सत्संग का पुनीत आध्यात्मिक  गुंजन एवं शंखनाद होगा।
पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से भगवान् भोलेनाथ के पावन प्रथम सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा का पूरे भारत वर्ष मे पवित्र दर्शन हो रहा है। इसी यात्रा का शुभ आगमन  राजनांदगांव मे 30 अप्रेल दिन गुरुवार को रॉयल किड्स स्कूल मे होगा।

बंगलौर आश्रम से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग  की सेवा मे स्वामी प्रणवानंदजी द्वारा रुद्राभिषेक पूजन , सत्संग एवं दिव्य दर्शन का लाभ नगरवासियों को प्राप्त होगा।
राजनांदगाँव की समस्त धर्म प्रेमी जनता और सामाजिक संस्थाओं से विनम्र निवेदन और आग्रह है की आस्था के इस महाकुंभ मे  पवित्र ज्योतिर्लिंग का दर्शन लाभ ले।
           इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के बोहिता वरु, युगेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, शोभा चौरसिया, विवेक सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, अशोक जैन, नंद पंजवानी, अनिल डुलानी,  शशांक सोनी, नरेश पंजवानी, निमिशाठक्कर, सुनीता अग्रवाल, माया अग्रवाल, एवं सभी कार्यकर्ता   सेवा कर रहे है। जिला समंवयक प्रभा ठाकुर ने सभी शहर वासियों  को विनम्र आमंत्रित किया है।


यजमान और संकल्प हेतु विवेक सिंह 9456590472 से संपर्क कर सकते है।
उक्त जानकारी अंब्रिक मोटलानी ने एक विज्ञप्ति मे दी।

Chhattisgarh