रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 29 अप्रैल । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया।

इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। 10वीं की परीक्षा में 3 छात्रों संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। तीनों को 99.00% अंक प्राप्त किए हैं।बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं।

पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन 12वीं हिंदी का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

