राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 30 अप्रैल । 1 मई मजदूर दिवस एवं लाल श्याम शाह जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय के सामने किसान मजदूर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलन्द करेंगे ।
प्रदेश किसान संघ द्वारा दाम-सत्याग्रह अंतर्गत आयोजित इस किसान पंचायत में विभिन्न जिलों से लोगों को आमंत्रित किया गया है ।किसान – पंचायत के आयोजन के बाद किसान मजदूर हित के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा जावेगा ।
लाल श्याम शाह को याद करेंगे – 1 मई 1919 को जन्में लाल श्याम शाह जो कि तत्कालीन मोहला पाना बरस रियासत के जमीदार परिवार से थे ठाठ-बाठ की जिन्दगी जी सकते थे लेकिन आजीवन लोगों के लिए एवं वनों की रक्षा के लिए संघर्ष किया एवं आम जीवन बिताया दो बार विधान सभा और एक बार लोकसभा से जनहित के मुद्दे पर त्यागपत्र दिया । जंगल बचाओं मानव बचाओं आंदोलन चलाया ।
चालीस हजार वनांचल के लोगों के साथ पदयात्रा कर प्रधानमंत्री को अपने मंच पर आने मजबूर किया एवं मजबूती से अपनी बात रखी ।ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी लाल श्याम शाह को उनकी जयंती पर याद किया जावेगा ।शहीदों को देंगे श्रद्धांजली – दुनिया भर के मजदूर आंदोलनों के शहीदों को श्रद्धांजली दी जावेगी ।
दिल्ली किसान आंदोलन के 736 शहीद किसानों को भी किसान पंचायत में श्रद्धांजली दी जावेगी ।किसान-मजदूरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी की अपील प्रदेश

