ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से जय भवानी व्यायाम शाला में प्रारंभ

ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) खेल प्रशिक्षण शिविर 5 मई से जय भवानी व्यायाम शाला में प्रारंभ


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मई . प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) खेल प्रशिक्षण शिविर खेल युवक कल्याण विभाग, जय भवानी व्यायाम शाला एवं जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा 5 मई दिन मंगलवार से स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण शिविर 30 दिवसीय नि:शुल्क संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जय भवानी व्यायाम शाला जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित  आजमानी जी ने बताया कि उक्त शिविर में छोटे छोटे बालक एवं बालिका बच्चों को वेटलिफ्टिंग खेल के प्रति बढ़ावा देने तथा शहर व गांव के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह शिविर प्रारंभ किया जा रहा है, यह शिविर रोजाना सुबह 6.00 बजे से 8.00 बजे तक रहेगी। स्थानीय जय भवानी व्यायाम शाला में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) का आयोजन किया जा रहा है।

स्थानीय खेल युवक कल्याण विभाग द्वारा चलाये जा रहे ग्रीष्म कालीन खेल विकास निति में सहयोग देने के लिए जय भवानी व्यायाम शाला विगत कई वर्षो से शिविर का आयोजन करते आ रही है।

शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था व संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी 8349344321, सचिव अशोक श्रीवास मो. 9300434041, सहसचिव निरज शुक्ल 9827185010 से संपर्क कर सकते है।


यह जानकारी जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सहसचिव अशोकश्रीवास व नीरज शुक्ला ने दी। मो. 9300434041,

Chhattisgarh