नक्सलियों की कायराना करतूत : आईईडी ब्लास्ट बरामद करने के दौरान हुआ धमाका, तीन जवान घायल

नक्सलियों की कायराना करतूत : आईईडी ब्लास्ट बरामद करने के दौरान हुआ धमाका, तीन जवान घायल

कांकेर(अमर छत्तीसगढ़) 1 । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इस हादसे की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों की टीम कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली थी। आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें जंगल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Chhattisgarh