राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में राजनांदगॉव के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक

राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में राजनांदगॉव के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 02 मई।। छत्तीसगढ़ कराते डू एसोशिएशन द्वारा दिनांक 27 से 29 अप्रैल 2026 तक सेक्टर 9 भिलाई, जिला दुर्ग में स्थित महिला महाविद्यालय मे आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराते टूर्नामेंट में राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल के खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया।

सिहान मुरली सिंह भारद्वाज, सचिव जिला कराते संघ राजनांदगांव, के नेतृत्व में भाग लेकर राजनांदगॉव की कराते टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 12 रजत एवं 08 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:- सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता मान्या साहू, सब जूनियर बालिका वर्ग में रजत पदक विजेता अहाना प्रसाद को 02 पदक (काता एवं कुमिते में), पारुल साहू को 02 रजत (काता एवं कुमिते में), ख्याति साहू रजत पदक, आयुषी वर्मा रजत पदक एवं बनीत कौर को कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में शिवांश सोनी को रजत पदक, मानविक सेठिया को 02 रजत पदक (काता एवं कुमिते में), कबीर सोनकर रजत पदक, हनौक सिन्हा को कांस्य पदक, कृष्णा शर्मा को रजत पदक एवं श्रेष्ठ मिश्रा को कांस्य पदक, कैडेट एवं जूनियर वर्ग में पूर्वील साहू को कांस्य पदक (काता एवं कुमिते में), गुंजन वैष्णव को कांस्य पदक, भास्कर साहू को कांस्य पदक एवं दीपांशु सिन्हा को कांस्य पदक प्रात हुआ है। उक्त जानकारी राजनांदगांव जिला कराते संघ के सचिव सिहान मुरली सिंह भारद्वाज ने दी। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी आगामी 3 से 7 जून तक देहरादून में आयोजित कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नेशनल कराते चौंपियनशिप में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ कराते टीम में शामिल होंगे।

Chhattisgarh