ठेकेदार को आयुक्त ने थमाई नोटिसकाली सूची में इंद्राज करने की तैयारी

ठेकेदार को आयुक्त ने थमाई नोटिसकाली सूची में इंद्राज करने की तैयारी

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मई। आगामी स्वच्छता सवेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम का स्वास्थ्य अमला साफ सफाई में जोर दे रहा है। महापौर एवं आयुक्त स्वयं वार्डो में जाकर सफाई का जायजा लेकर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दे रहे है।

इस तारतम्य में ठेका वार्ड में सफाई कार्य बंद करने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित महिला समूह को आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नोटिस जारी किया है।नोटिस में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह कौरिनभाठा को निकाय अंतर्गत वार्ड नं. 32,33,35,39,40,42 व 44 में सफाई कार्य का दायित्व सौपा गया था।

किन्तु इनके द्वारा वार्डो मंे सफाई कार्य बंद कर दिया गया जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, ऐसी स्थिति में वार्डो मे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।

इसी प्रकार लखोली की महिला कृष्णा स्व सहायता समूह द्वारा भी वार्ड नं. 7,16,17 व 18 में भी सफाई कार्य बंद कर दिया गया, उक्त दोनो महिला समूह द्वारा सफाई कार्य बंद किया जाना लापरवाही एवं अनुबंध शर्तो का उल्लंखन है।

समूहो के इस प्रकार के कृत्य से वार्डो में सफाई प्रभावित होने पर आयुक्त ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। उन्होने कहा है कि सफाई बंद करने पर संतोषप्रद जवाब नही देने की स्थिति में अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर समूह को काली सूची में अंकित किया जायेगा।

Chhattisgarh