राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 2 मई। निगम सीमाक्षेत्र में निजी भवन के दीवाल, छत पर लगे होर्डिग्स बोर्ड, विद्युत पोलो में लगे छोटे बेनर-पोस्टर, फ्लाई ओव्हर के पिल्हर में विज्ञापन बिना अनुमति के लगाया गया है, जिसे नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम की टीम हटाने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में शहर के विभिन्न क्षेत्रो से विद्युत पोलों में बिना अनुमति लगे छोटे बड़े पोस्टर व फ्लेक्स को निगम की टीम ने हटाई।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत कतिपय विज्ञापन एजेंसियों/संस्थानों/व्यक्तियों द्वारा प्रायः इस निकाय के बिना पूर्वानुमति एवं स्वीकृति के विज्ञापन हेतु बोर्ड/निजी भवनों के दीवाल एवं छत पर होर्डिंग्स बोर्ड/विद्युत पोलों में छोटे बोर्ड, बैनर पोस्टर एवं सार्वजनिक शौचालय/फ्लाई ओव्हर के पिल्हरों में अन्य प्रकार का विज्ञापन लगाया जाता है और कई लोगों द्वारा लगाया भी गया है,जो कि छ0ग0 विज्ञापन पंजीयन एवं विनियमन उपविधि 2012 की कंडिका 9 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है
कार्यवाही के तहत निगम सीमाक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों महावीर चौक से आर.के.नगर चौक तक, महाराणा प्रताप चौक, कमला कालेज रोड, गौरव पथ, रायपुर नाका से आम्बेडकर चौक के विद्युत व अन्य पोलो में छोटे बड़े पोस्टर लगाकर नगर निगम की बिना अनुमति के विज्ञापन प्रकाशन किया जा रहा था। इस संबंध में संबंधितो को समझाईस भी दी गयी थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए उपरोक्त क्षेत्र में लगे 310 छोटे बड़े बेनर पोस्टर, फ्लेक्स हटाने की कार्यवाही की गई

