इंटरनेशनल ड्रग रैकेट पर एक्शन : रायपुर पुलिस ने नाईजीरियन सहित दो तस्करों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

इंटरनेशनल ड्रग रैकेट पर एक्शन : रायपुर पुलिस ने नाईजीरियन सहित दो तस्करों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 3 मई । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ड्रग तस्करों के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से जुड़े एक नाईजीरियन तथा एक दिल्ली के ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग बिक्री की रकम पौने दस लाख रुपए जब्त किए हैं।

पुलिस ने एक माह पूर्व कुरियर के माध्यम से बीपी मशीन में ड्रग मंगाने की पड़ताल के दौरान इन दोनों ड्रग तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार नाईजीरियन वर्ष 2024-25 में वीजा उल्लंघन के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने ड्रग तस्करी करने के आरोप में नाईजीरिया, मारोको निवासी तोचकू अफामे।

उर्फ प्रिंस चार्ल्स तथा दिल्ली निवासी सन्नीपैडलरों के माध्यम से ड्रग तस्करी करते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल जिसमें पांच आईफोन तथा तीन चेकबुक जब्त किए हैं।

आरोपियों के बैंक अकाउंट की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने छह महीने के अंदर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रग तस्करी कर खपाया है। ड्रग तस्करी का संचालन डार्क वेब के माध्यम से नाईजीरिया से संचालित किया जा रहा था।

ड्रग रैकेट का संचालन नाईजीरिया में बैठे चीची नामक ड्रग तस्कर तोचकू के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में कर रहा था।

पुलिस को ड्रग नेटवर्क चेन में कई और नाईजीरियन के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के ड्रग तस्करों के जुड़े होने की जानकारी मिली है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अब तक एनडीपीएस की कार्रवाई करते हुए तीन दर्जन प्रकरण में 93 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो करोड़ 48 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया है।

पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थ में तीन क्विंटल गांजा के साथ 30 लाख रुपए से ज्यादा का कैश शामिल है।ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सन्नी नाईजीरिया के ड्रग तस्करों को अकाउंट उपलब्ध कराता था।

ड्रग बिक्री की रकम सन्नी अपने तथा म्यूल अकाउंट में मंगवाता था। इसके बाद सन्नी उक्त रकम नाईजीरिया के ड्रग तस्कर चीची के अकाउंट में ट्रांसफर करने का काम करता था। इसके एवज में सन्नी को ड्रग तस्कर मोटी रकम कमीशन देते थे।

Chhattisgarh