ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा “संस्कारों की पाठशाला” का सफल आयोजन

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा “संस्कारों की पाठशाला” का सफल आयोजन

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 3 मई :- ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, राजनांदगांव द्वारा ज्ञान मानसरोवर में आयोजित5दिवसीय “संस्कारों की पाठशाला” समर कैंप का समापन3मई को अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक नृत्य रहे, जिनके माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों का भी सुंदर संदेश दिया। पूरे वातावरण में आनंद, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो गया।

समापन समारोह में सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि ऐसे संस्कारमूलक शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बच्चों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनियुक्त राजगामी संपदा अध्यक्ष बहन पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि “संस्कारों की पाठशाला” जैसे समर कैंप बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

उन्होंने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समर कैंप के दौरान राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई करने, एकाग्रता से लक्ष्य प्राप्त करने की कला के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने, प्रतिस्पर्धा के युग में आध्यात्मिक शिक्षा, योग, ध्यान, नैतिक कहानियों और व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दीं ।

इससे बच्चों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन जैसे गुणों का विकास हो ।कार्यक्रम के अंत मेंविभिन्न खेल एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस सम्मान समारोह ने बच्चों के आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन ब्रह्माकुमारी प्रभा बहन जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी मधुर वाणी और व्यवस्थित प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक और सफल बनाया।

इस प्रकार, “संस्कारों की पाठशाला” समर कैंप का यह समापन समारोह बच्चों, अभिभावकों और आयोजकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बना, अपितु उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने का भी एक प्रयास रहा ।

Chhattisgarh