जीवन में सफल कैसे बनें” पर प्रेरणादायक युवा शिविर का आयोजन

जीवन में सफल कैसे बनें” पर प्रेरणादायक युवा शिविर का आयोजन

साधुमार्गी जैन संघ,ब्यावर के तत्वावधान में बरेली के नोहरा स्थानक में पूज्य श्री शासन दीपक श्री श्रुतप्रभ जी महाराज सा के सान्निध्य में एक प्रेरणादायक युवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी श्रीमती वीना जी नाहर के संयोजकत्व में हुआ।


इस शिविर में लगभग 150 शिविरार्थियों ने (12 से 50 वर्ष के) उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित समय पर मंगलाचरण से हुआ और पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।


पूज्य श्री शासन दीपक श्री श्रुतप्रभ जी महाराज सा ने अनेक प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि व्यक्ति जीवन में सब कुछ प्राप्त कर ले, किन्तु यदि अध्यात्म नहीं है तो सब कुछ शून्य समान है। अतः सच्चे अर्थों में जीवन को सार्थक बनाने के लिए ज्ञान एवं अध्यात्म का होना अत्यंत आवश्यक है।


इस दोरान रतलाम में संथारा साधिका पूज्य श्री कीर्तियशा जी महाराज सा का 63 दिन के संथारा अनुमोदनार्थ 11 लोगस्स का ध्यान किया गया।


इस आयोजन को सफल बनाने में गौतम श्रीश्रीमाल, पदम सांड, अंकुश बोहरा, मयंक खींचा, सोनाली रांका एवं लवीना बुरड़ का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों को प्रभावना प्रदान की गई तथा समाप्ति पर आयोजकों,मार्गदर्शकों एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति वीना जी नाहर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Chhattisgarh