जांजगीर(अमर छत्तीसगढ़) 4 मई । छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप सरकार और जिला प्रशासन पर उपेक्षा कर आरोप लगाते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन मे बैठ गए हैं। विधायक ब्यास कश्यप को कलेक्ट्रेड परिसर जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बेरीकेटिंग और पुलिस बल तैनात किया गया था।
जिसे विधायक और उनके समर्थकों ने तोड़ कर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट मे सत्याग्रह आंदोलन मे बैठ गए। MLA श्री कश्यप के समर्थन मे अकलतरा विधायक और जैजैपुर विधायक भी सत्याग्रह मे पहुंचे।
विधायक ब्यास कश्यप ने एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार,जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला प्रशासन पर विधायक के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि एक दिवसीय सत्याग्रह मे ना अन्न जल त्याग कर चील चिल्लाती धूप मे बैठे रहेंगे। उनके समर्थक आएगे और छाता, के साथ छाव मे बैठ कर समर्थन देंगे, लेकिन वे खुद अनशन मे रहेंगे।
यह तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांग को ले कर लिखित आश्वासन ना मिल जाए। अगर आज उनकी मांग पर कोई पहल नहीं होगी तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन और काला झंडा दिखा कर विरोध किया जाएगा।
वहीं अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे सरकार द्वारा विधायकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इस उपेक्षा की शिकायत सदन मे भी रखा गया है, उसके बाद भी विधायकों की समस्या को दरकिनार कर दिया है।
जिसके आक्रोश मे ब्यास कश्यप आंदोलन कर रहे है। यही हालत रही तो अकलतरा और पूरे प्रदेश मे बीजेपी और कांग्रेस विधायक आंदोलन करेंगे।

