बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासी घमासान : दीपक बैज बोले- BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से चुरायी सत्ता

बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासी घमासान : दीपक बैज बोले- BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से चुरायी सत्ता

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 4 मई । पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के रुझानों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया।असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही थी। वहां तो ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री, पूरा मंत्रीमंडल, पुलिस अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि, ढाई लाख से ज्यादा पुलिस कर्मी और सेंट्रल फोर्स लगाकर चुनाव कराया गया है। बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराने का काम भाजपा ने किया है।

वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने हाईजैक कर चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में किया। ये जीत भाजपा की नहीं चुनाव आयोग और सहयोगी टीम की है।

Chhattisgarh