बंगाल में बीजेपी की जीत : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरकारी बंगले के सामने लोगों को खिलाई झालमुड़ी

बंगाल में बीजेपी की जीत : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरकारी बंगले के सामने लोगों को खिलाई झालमुड़ी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 4 मई । पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों के बाद सोमवार को मतगणना जारी है। चुनाव नतीजे के परिणाम आने के बाद रायपुर और जगदलपुर में जश्न का माहौल है। एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

कार्यकर्ता टीवी सेट के सामने परिणाम देख रहे हैं। वहीं बंगाल में बीजेपी को मिली जीत से वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के सामने लोगों को निःशुल्क झालमुड़ी खिलाई।

आपको बता दें कि, बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है।

अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है।

Chhattisgarh