रायपुर आयेंगे अमित शाह : बस्तर में सुरक्षाबलों की लेंगे मीटिंग, विकासकार्यों पर होगी चर्चा

रायपुर आयेंगे अमित शाह : बस्तर में सुरक्षाबलों की लेंगे मीटिंग, विकासकार्यों पर होगी चर्चा

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 6 मई । नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे। 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद हाई लेवल मीटिंग लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदमों का जिक्र करते हुए कहा था कि बीते सात वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन तैयार किए गए हैं, जिससे सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूती मिली है।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों का असर साफ तौर पर दिख रहा है, जहां साल 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, वहीं अब यह घटकर महज 11 रह गई है।

Chhattisgarh