11 जयपुर पैर कटे दिव्यांगों ने परिवार सहित व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया

11 जयपुर पैर कटे दिव्यांगों ने परिवार सहित व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 6 मई।

भारतीय जैन संघटना महिला शाखा चौबे कॉलोनी द्वारा श्री विनय मित्र मण्डल के सहयोग से 11 जयपुर पैर का वितरण किया गया ।

जयपुर पैर पहनकर सभी दिव्यांग भाई बहनों ने अपने पैरों पर चलकर ख़ुशी ज़ाहिर करने लगे , और उनकी ख़ुशी देखते बन रही थी , सभी दिव्यांग भाई बहनों ने परिवार सहित माँसाहार त्याग और मदिरा सेवन न करने का संकल्प लिया और सभी को बिस्किट व ठंडा वितरण भी किया । कार्यक्रम में अध्यक्ष संध्या जैन व सचिव कल्पना देशलहरा ने व्यसन मुक्ति हेतु प्रेरित किया ।

संस्था द्वारा 1986 से संचालित जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप में 25 हजार से ज़्यादा कृत्रिम पैरों का निर्माण कर वितरण किया गया है । ये जयपुर पैर बहुत उपयोगी साबित हुए हैं ।

कार्यक्रम में श्रीमती बसंती गोलछा, संध्या जैन, कल्पना देशलहरा, प्रमोद चोपड़ा, प्रमिला जैन आदि सदस्यों ने अपने भरपूर सहयोग के साथ उपस्थिति दी ।

Chhattisgarh