(धनराज जैन)
डोंगरगढ़(अमर छत्तीसगढ़) 6 मई । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव हाईस्कूल के पीछे एक नीम के पेड़ में लटका पाया गया।
जिसके बाद लोगों ने मामले की जांच पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार,उक्त मृत व्यक्ति का शिनाख्त अक्तू साहू ग्राम छोटे कुसमी के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों द्वारा पिछले 6 दिनों पहले से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

