नाबालिक बालिका से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा (अमर छत्तीसगढ़) 8 मई।

नाबालिक बालिका से अनाचार करने के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 04, 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया।

न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन पेण्ड्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण दिनांक 07.05.2026 को एक नाबालिक बालिका अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी द्वारा सुनेपन का फायदा उठाकर बालिका को धमकी देते हुए अनाचार कर मौके से फरार हो गया।

जिसकी सूचना थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Chhattisgarh