ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 14 मई।
भगवान महावीर राम गुरु के जयकारो के साथ शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा का आज समता भवन मे मंगल प्रवेश हुआ।म सा ने प्रवेश के बाद प्रार्थना से बताया राम गुरु के गुण गाये जा चरणो मे शीष झुकाये जा, जब भी हो गुरुदेव के दर्शन समझो तीर्थ हो गया,ओ पारसनाथ आपके चरणो मे..सभी को ज्यादा से ज्यादा धर्म लाभ लेने की प्रेरणा दी।
आचार्य रामेश के शिष्य ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 श्री प्रमोद मुनि जी म सा व श्रीरामविज्ञ मुनि जी म सा का आज गुरुवार को सुबह नवरंगनगर आनंद जी खींवसरा के मकान से विहार करके अजमेरी गेट होते हुए तेलियान चौपड कांकरिया देलान जैन स्थानक मे विराजित साधुमार्गी जैन संघ की सबसे वयोवृद्ध सती श्री रोशन कंवर जी म सा के दर्शन करने के बाद आचार्य नानेश मार्ग स्थित समता भवन पंहुचे, म सा का आगामी 2026 का समर्पण चातुर्मास महोत्सव ब्यावर मे होगा।

इस मंगल प्रवेश मे सकल जैन समाज के पदाधिकारी, साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी, बाबूलाल नाबेडा, श्रैणिक नाहर, दिनेश चौरड़िय,गो तमचंद श्रीश्रीमाल,संदेश नाबेडा, दीपक डागा, उतमचंद श्रीश्रीमाल, सतीश बाबेल, विनोद बंसल, बंटी सेवक निहालचंद कोठारी, धर्मीचंद औस्तवाल, महावीर बाबेल, पन्नालाल कोठारी,प्रवीण खेतपालिया,गोतम श्रीश्रीमाल,ओम नाहटा, जसवंत बाबेल, महेनद्र लोढा,सुधीर डेढिया,पंकज औस्तवाल, गोतम बोहरा,मंयक खीचा,गोतम बुरड, वीर पिता अशोक कोठारी, अशोक बोरुदिंया,निर्मल कोठारी,कैलाश खीचा, महावीर रांका,जब्बरचंद कोठारी,चांदमल रांका, सागर मल कोटेचा,उतम नाहर,वीर भ्राता प्रेमचंद बांठिया आदि जनो की उपस्थिति मे मंगल प्रवेश हुआ।पूरे रास्ते भगवान महावीर के जयकारो व राम गुरु विराट है दीक्षाओ का ठाट के नारो से गूंज उठा।
अंत मे साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी ने विहार मे भागलेने वाले श्रावक श्राविका का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संघ प्रवक्ता
नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

