कैट ने आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की त्वरित व्यवस्था की मांग

कैट ने आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर की त्वरित व्यवस्था की मांग


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 16 मई । कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ इकाई ने प्रदेशभर में 5, 10 और 20 रुपए के नए नोट एवं सिक्कों की कमी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा को पत्र प्रेषित कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
   कैट के राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ के अमर परवानी, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैप्टर कैट परमानंद जैन, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, बी.सी. भरतिया एवं सुनील सिंघी के मार्गदर्शन में यह मांग उठाई गई है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित बैंकों में 5, 10 एवं 20 रुपए के नए नोट और सिक्के पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण व्यापारियों एवं आम नागरिकों को रोजमर्रा के लेन-देन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


      कैट ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में 20 करोड़ रुपए मूल्य के सिक्कों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भारतीय रिजर्व बैंक से की है, ताकि बाजार में उत्पन्न चिल्लर संकट को दूर किया जा सके।

पत्र की प्रतिलिपि भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रायपुर तथा इश्यू विभाग नागपुर को भी प्रेषित की गई है। कैट ने उम्मीद जताई है कि रिजर्व बैंक इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।
जिला राजनांदगांव इकाई के प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया, जिला अध्यक्ष राजू डागा, संजय तेजवानी, भावेश अग्रवाल, संजय लड्ढा, अमित खंडेलवाल, लक्ष्मण लोहिया,
छोटे नोट और सिक्के आम जनजीवन एवं व्यापारिक गतिविधियों की रीढ़ हैं। इनकी पर्याप्त उपलब्धता से न केवल व्यापार सुगम होता है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलती है। उक्त जानकारी जिला कैट के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।

Chhattisgarh